रुद्रपुर/उधमसिंहनगर , अप्रैल 14 -- उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में डूबे युवक का राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने मंगलवार को शव बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 13 अप्रैल को नानकमत्ता थाना क्षेत्र में एक युवक डूब गया था। घटना की जानकारी मिलते ही रुद्रपुर से उप निरीक्षक सुरेंद्र नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया।

एसडीआरएफ टीम को पहले दिन निराशा हाथ लगी।

बताया जा रहा है कि आज सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया गया। आखिरकार एसडीआरएफ को आज सफलता मिली और शव को खोज निकाला। शव को नानकमत्ता पुलिस को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान प्रमोद सिंह (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित