सतना , नवंबर 15 -- मध्यप्रदेश में सतना जिले के नागौद क्षेत्र में पुलिस ने डूडहा गांव के पास एक नाले से करीब 50 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर नागौद थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गांजा बरामद किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई से बचने के प्रयास में तस्करों ने गांजे से भरी बोरियां नाले में फेंक दी थीं। पुलिस बरामद गांजे के संबंध में जानकारी जुटा रही है और तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित