दीमापुर , मई 07 -- नागालैंड की राजधानी कोहिमा में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक दोआचियर आई इम्चेन ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
विधानसभा अध्यक्ष शेयरिंगेन लोंगकुमेर ने उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, संसदीय कार्य मंत्री केजी केन्ये, मत्स्य और जलीय संसाधन सलाहकार ए पांगजुंग जमीर और विधायकों श्री अचम्बेमो किकोन तथा श्री नुकलुतोशी की मोजूदगी में श्री इम्चेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गौरतलब है कि श्री इम्चेन 9 अप्रैल को कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में नागालैंड विधानसभा के लिए चुने गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित