मुंबई , मई 23 -- दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नागार्जुनअक्किनेनी ने अपने फिल्मी करियर के 40 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
नागार्जुन ने बताया कि 23 मई उनके जीवन की सबसे अहम तारीखों में से एक है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने बताया कि 23 मई 1986 को उनकी पहली फिल्म विक्रम रिलीज हुई थी, जिससे उन्होंने तेलुगु सिनेमा में बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी दिन को वह अपने फिल्मी सफर की नींव मानते हैं।इसके अलावा इस तारीख से एक और भावुक याद भी जुड़ी है। इसी दिन उनकी फिल्म मनम रिलीज हुई थी, जो उनके पिता और महान अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में तीन पीढ़ियां अक्किनेनी नागेश्वर राव, नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य एवं अखिल अक्किनेनी एक साथ नजर आए थे।
नागार्जुन ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले 40 सालों में मिला प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है।
नागार्जुन इन दिनों अपनी 100 वीं फिल्म किंग100 को लेकर चर्चा में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित