मुंबई , अप्रैल 15 -- वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने बुधवार को मुंबई में भारतीय जीवन बीमा निगम ( एलआईसी) का नया ग्राहक ऐप (माईएलआईसी) और बिक्री मध्यस्थों के लिए मोबाइल ऐप (एलआईसी का सुपर सेल्स साथी) प्रस्तुत किया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर एलआईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक आर. दोरैस्वामी, प्रबंध निदेशक दिनेश पंत और एलआईसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।
विज्ञप्ति में कहा गया है सर्वाधिक पॉलिसियों और सबसे व्यापक बीमा नेटवर्क के साथ एलआईसी के ऐप्स अब जीवन बीमा बाजार में व्यापक पहुंच प्रदान करने, सेवा दक्षता बढ़ाने और प्रतिस्पर्धात्मक समानता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित