नागपुर , अक्टूबर 28 -- महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बुधवार को मतगणना के दूसरे दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर कोहाले, कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी से 4,294 मतों से आगे चल रहे हैं।

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दूसरे दौर के बाद श्री कोहाले को 60,924 वोट मिले हैं जबकि वंजारी को 56,630 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले 24,249 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पहले दौर में श्री वंजारी ने श्री कोहाले पर 927 वोटों की बढ़त बनाई थी। उन्हें 28,998 वोट मिले थे जबकि भाजपा उम्मीदवार को 28,071 वोट प्राप्त हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित