नागपुर , अगस्त 12 -- महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बुधवार को पारडी इलाके में भरतवाड़ा स्क्वायर पर एक कार की ट्रक से टक्कर में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5.10 बजे कलमना पुलिस स्टेशन के इलाके की है। मृतकों की पहचान भौमिक अमोल लारोकर और सागर संजय मेलवानी के रूप में की गयी है। मिहिर आनंद बेहर, भौमिक अमोल लारोकर और सागर संजय मेलवानी एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। वहीं उनके कुछ दोस्त उस वक्त नहीं आए थे, इसलिए मिहिर ने कथित तौर पर अपने पिता की कार ली और भौमिक और सागर के साथ सैर पर निकल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित