भरतपुर , मई 20 -- राजस्थान में डीग के पहाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस एवं जिला विशेष दल (डीएसटी) के संयुक्त ने नागपुर से चोरी हुए मोटरोला कम्पनी के नये 464 नग लेपटॉप बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ ने महाराष्ट्र में नागपुर जिले के पारशिवनी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की इस वारदात के बारे में बुधवार को बताया कि मुख्य आरोपी अजरूद्दीन मेव (28) को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शरीक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित