मुंबई , मार्च 01 -- महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कटोल में रविवार को एक एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
यह विस्फोटक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री थी और पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने कहा कि बचाव ऑपरेशन जारी है और विशेषज्ञ मौके पर हैं। इस घटना में कुल कितने लोग मारे गये हैं उनकी सही संख्या अभी की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के तहत जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित