नागपुर , मई 14 -- महाराष्ट्र में नागपुर जिले की हिंगना तहसील क्षेत्र अंतर्गत सलईमेंढा झील में दो युवकों की पानी में डूबकर मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर को हुई जब पांच दोस्त अपनी छुट्टी बिताने के लिये झील पर गये थे। इस दौरान उनमें से दो युवक तैरने के लिये पानी में उतरे, लेकिन कथित तौर पर गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गये। मृतकों की पहचान राजीव नगर एम.आई.डी.सी. निवासी आदित्य रामचंद्र चाहंदे (19) और मूल रूप से छिंदवाड़ा निवासी अभिषेक अमीरचंद सिरसाम (19) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हिंगना के नीलडोह में रह रहे थे। दोनों रैमसन कंपनी में कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित