नागपुर , फरवरी 19 -- नागपुर का एक इंजीनियर जमानत मिलने के बावजूद करीब एक साल से माली की एक जेल में कैद है, जिसे देखते हुए उसकी पत्नी ने भारतीय अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।

नागपुर का रहने वाला नितिन गुलहाने उत्तर प्रदेश स्थित एक कंपनी से जुड़े कथित वित्तीय विवाद के सिलसिले में पिछले साल फरवरी से माली की जेल में बंद है।

हालांकि माली की एक अदालत ने उन्हें अगस्त 2025 में जमानत दे दी थी, लेकिन उसे अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उसकी पत्नी प्रियंका गुलहाने के अनुसार, अदालत ने लगभग 3.25 करोड़ रुपये (लगभग 20 मिलियन सीएफए फ्रैंक) की जमानत राशि जमा करने की शर्त पर जमानत दी थी।

हालांकि, बताया जा रहा है कि यह राशि उनके नियोक्ता, नोएडा स्थित आरएस एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड ने जमा नहीं की। इस वजह से गुलहाने अभी भी जेल में हैं। सुश्री प्रियंका गुलहाने ने कहा कि कंपनी आश्वासन दिये, लेकिन जमानत राशि जमा नहीं की।

उन्होंने आगे बताया कि सितंबर में उन्होंने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। अपने पति की रिहाई सुनिश्चित करने में कोई प्रगति न होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित