लंदन , जुलाई 08 -- कैरोलिना मुचोवा से सीधे सेटों में हार के बाद जापान की नाओमी ओसाका का विंबलडन में सफ़र खत्म हो गया। इस जीत के साथ ही चेक गणराज्य की मुचोवा ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में मंगलवार को हुए क्वार्टरफाइनल में कैरोलिना मुचोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को 7-6, 6-4 से हराया। ओसाका ने दो दिन पहले ही दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित