अबुजा/वाशिंगटन , मई 19 -- नाइजीरिया ने आईएसआईएस आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में अब तक 175 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
नाइजीरिया सरकार ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि कुछ दिन पहले शुरू हुए इन हमलों के बाद सुरक्षा बलों ने युद्ध के मैदान में आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुँचाया है।
इन संयुक्त और रणनीतिक हमलों के परिणामस्वरूप आईएसआईएस की चौकियों, हथियारों के जखीरों और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा आतंकवादी नेटवर्क द्वारा अपनी गतिविधियों को जारी रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सैन्य उपकरणों और वित्तीय नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय आतंकवादी बुनियादी ढांचे को बड़ा झटका लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित