, July 28 -- नियामे, 28 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) नाइजर के राष्ट्रपति अब्दुर्रहमाने त्चियानी ने देश की राजधानी नियामी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए उग्रवादी हमले के पीछे फ्रांस सरकार का हाथ होने का आरोप लगाया है।
श्री त्चियानी ने सोमवार को ले साहेल समाचार पोर्टल को दिये साक्षात्कार में दावा किया कि 18 जून को नियामी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमला करने वाले उग्रवादियों को फ्रांस ने एकत्र किया, उन्हें प्रशिक्षण दिया और हवाईअड्डे को पूरी तरह नष्ट करने के स्पष्ट निर्देश दिये। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले को अंजाम देने वाले भाड़े के लड़ाकों की भर्ती जमाअत नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) के सदस्यों में से की गयी थी।
लगभग 40 सशस्त्र उग्रवादियों ने 18 जून को डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमला किया था। अल-कायदा से संबद्ध जेएनआईएम गठबंधन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित