पटना , दिसंबर 19 -- विख्यात लोहियावादी नेता, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व राज्यसभा सांसद और बिहार की राजधानी पटना के जाने-माने वकील राजनीति प्रसाद का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी मित्र और पटना में आपराधिक एवं दीवानी मामलों के जाने-माने वकील श्री प्रसाद ने आज पटना के फोर्ड अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें ली। स्वर्गीय प्रसाद लगातार कई महीनो से अस्पताल में भर्ती थे। पटना जिला अधिवक्ता संघ के वकीलों ने सूचना प्राप्त होते ही आज एक शोक सभा आयोजन कर स्वर्गीय श्री प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और दूसरी पाली में न्यायालय के काम से अलग रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित