श्रीगंगानगर , मई 26 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ थाना क्षेत्र में गंगनहर के नेतेवाला हैड के पास बहकर आया एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिला मुख्यालय के समीप सदर थाना क्षेत्र के गांव चवाड़ियावाली निवासी अशोक अरोड़ा (70) के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी विनोदकुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर को नहर में एक शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नहर से निकलवाया। मृतक के पहने हुए कपड़ों में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अशोक अरोड़ा के रूप में हुई।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि अशोक अरोड़ा 22 मई की रात को घर से लापता हो गये। तब से परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित