हनुमानगढ़ , मार्च 04 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में एक नहर में बुधवार को करीब 50 वर्ष की एक अज्ञात महिला का शव मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसने सिख मर्यादा के अनुसार धार्मिक कटार धारण की हुई है। लिहाजा यह महिला अमृतधारी प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट का निशान नहीं है।
पुलिस ने बताया कि दोपहर लोगों ने एक शव संगरिया के नजदीक नहर के 36 हेड पर अटके हुए देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर गयी पुलिस ने लोगों की मदद से शव निकलवाकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित