मोहाली , अक्टूबर 25 -- पंजाब के मोहाली में नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने और नशामुक्त पंजाब की मांग को लेकर कांग्रेस ने रविवार को मोहाली में कैंडल मार्च निकाला। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में गुरुद्वारा अंब साहिब, फेज-8 से शुरू हुआ मार्च फेज-7 तक पहुंचा। इसमें स्वर्गीय परविंदर सिंह झोटा, स्वर्गीय गुलजार सिंह और नशे के कारण जान गंवाने वाले अन्य लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शन के दौरान झाड़ू बिखेरकर रोष भी जताया गया।

मार्च में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों सहित कई नेता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित