चंडीगढ़ , अक्टूबर 01 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ प्रशासन और पुलिस का अभियान अक्टूबर महीने में भी जारी रहेगा। चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को शहरवासियों का पूरा सहयोग मिला है। आगे भी लोगों की भागीदारी जरूरी है।

श्री कटारिया ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को अब स्कूलों और कॉलेजों तक ले जाया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही नशे के नेटवर्क और सप्लायरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित