रायपुर , मार्च 09 -- छत्तीसगढ़ प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को लेकर सियासत तेज हो गई है। चर्चित आरोपी नव्या मलिक के मामले में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
गृहमंत्री ने कहा कि वर्तमान में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही नव्या मलिक के खिलाफ कार्रवाई हुई, उसकी गिरफ्तारी हुई और उसे जेल भी भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित