श्रीगंगानगर , जनवरी 21 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र स्थित गांव कालवास में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि धनपतराम बावरी (60) ने पत्नी जीतोदेवी (55) की किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में नशे की लत और पारिवारिक विवाद को घटना का मुख्य कारण माना है।

थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक गणेश बिश्नोई ने बताया कि घटना की जानकारी बुधवार को सुबह मिली जब धनपतराम का 12 वर्षीय पोता तनु घर पहुंचा, तो दोनों को मृत देखकर अपने पिता को फोन किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से लगता है कि धनपतराम ने मंगलवार-बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि पत्नी की हत्या को सोमवार-मंगलवार की रात को अंजाम दिया गया। पत्नी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था, जिससे उसका सिर फट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित