दरभंगा , सितंबर 22 -- िहार के दरभंगा जिले में नशेड़ियों एवं अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से नशे की हालत में नौ लोगों को गिरफ्तार किया तथा बड़ी मात्रा में देसी एवं विदेशी शराब बरामद की है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र में चलाये गये अभियान के दौरान पंडासराय मोहल्ले से रामाशीष धनकर, दिलीप कुमार, पिंटू कुमार, राजेश कुमार एवं मोहम्मद नाजिम को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
इसी अभियान के तहत हायाघाट थाना क्षेत्र के औलियाबाद गांव से रविशंकर पासवान एवं रंजन सिंह तथा केवटी थाना क्षेत्र के छतवन बाजार से नरेश यादव एवं अशोक कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
मब्बी थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए केतूका गांव स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर 51.84 लीटर विदेशी शराब बरामद की।वहीं, कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथौड़ी चौर में छापेमारी कर शराब बनाने के उपकरण एवं 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर करीब 100 लीटर कच्चा जावा भी नष्ट किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रड्डी जलारड्डी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित