शाहजहांपुर , सितम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामले में दो चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भवरे ने शुक्रवार को बताया कि थाना पुवाया अंतर्गत ककरहा गांव में रहने वाली जूली (22) को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन निजी एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे जब उनकी एंबुलेंस पुवायां पहुंची तो चालक ने प्राइवेट अस्पताल के सामने रोक दी और मरीज को वही दिखाने को कहा।

श्री भंवरे ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ फिरोज ने तुरंत ही शहर के डॉक्टर के पी को बुला लिया आरोप है कि डॉक्टर के पी नशे में थे इसके बाद भी उन्होंने जूली का ऑपरेशन कर दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई तो डॉक्टर ने उसे बरेली ले जाने को कहा। बरेली ले जाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।

पुलिस ने चिकित्सक के.पी गुप्ता और डॉक्टर फिरोज के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत गुरुवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित