भीलवाड़ा , जुलाई 21 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में तस्करी के एक चर्चित मामले में मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) न्यायालय ने दो आरोपियों को मंगलवार को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विशिष्ट न्यायाधीश ने अभियुक्त रंगलाल और कालूराम को अफीम डोडा चूरा की तस्करी करने का दोषी मानते हुए उन पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित