चंडीगढ़ , जुलाई 31 -- भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तहत संचालित 'एमवाई भारत' के 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान के अंतर्गत युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताएं नशामुक्त समाज और विकसित भारत की थीम पर आधारित होंगी।
प्रतियोगिताओं में लोकगीत प्रस्तुति, अभिनय व मूक अभिनय, लघु फिल्म एवं रील निर्माण, चित्रकला, वाद-विवाद और नारा लेखन शामिल हैं। जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जबकि राज्य स्तर के विजेताओं को 14-15 अगस्त, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित