नयी दिल्ली , अगस्त 15 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान करते हुए लोगों से राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त अभियान में शामिल होने की अपील की।
श्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत देश और युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है और इससे निपटना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हमारे उज्ज्वल भविष्य के लिए युवा पीढ़ी का मजबूत और सक्षम होना जरूरी है ताकि वह देश के काम आये।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले दिनों माई भारत के स्वयंसेवकों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों तथा आध्यात्मिक पुरुषों ने मिलकर नशा मुक्त भारत के लिए 100 सप्ताह का एक कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से इस अभियान का हिस्सा बनने और नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने में योगदान देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित