जम्मू , मई 11 -- जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस और प्रशासन ने नशा मुक्त अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुये, राजबाग के कोरे पुन्नू इलाके में प्रमुख मादक पदार्थ तस्करों के तीन घरों को ढहा दिया है।
पुलिस ने आज कहा कि ढहाये गये ढांचे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गये थे। यह कार्रवाई कठुआ जिले की मढ़ीन तहसील के निवासी शरीफ मोहम्मद के बेटों- लियाकत अली उर्फ "लियाकतू", गग्गू दीन और शाम दीन की संपत्तियों के विरुद्ध की गयी।
पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित 16 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) में इन आरोपियों के नाम हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि ढहायी गयी संपत्तियों का अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित