नैनीताल , मार्च 23 -- नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत रविवार रात को काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता लगी है। पुलिस टीम ने लगभग 27 लाख रुपये मूल्य की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा0 मंजूनाथ टीसी के अनुसार थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान काठगोदाम स्थित जू डंपिंग जोन बागजाला के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी आनन्द सिंह रावत और रोहित थापा के खिलाफ थाना काठगोदाम में मादक द्रव्य अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित