पटना , जुलाई 17 -- िहार में पटना जिले की पुलिस ने फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 11 ग्राम स्मैक (45 पुड़िया), 300 लीटर देशी शराब, 12,200 रुपये नकद, दो वाहन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध फुलवारीशरीफ थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित