चंडीगढ़ , अगस्त 2 -- केंद्रीय युवा मामले, खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि "नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान" केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. मांडविया ने कहा कि 'माई भारत' मंच के माध्यम से अब तक 22.4 करोड़ से अधिक युवा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि काशी आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन घोषणा के तहत अगले 100 सप्ताह का नशामुक्ति अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। इस अभियान में आध्यात्मिक संस्थाओं, युवा संगठनों और नशामुक्ति विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। माता अमृतानंदमयी मठ, आर्ट ऑफ लिविंग सहित कई प्रमुख संस्थाएं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सहयोग कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित