बैतूल , सितंबर 19 -- मध्य प्रदेश के बैतूल में महाराणा प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया।

रैली ग्राम हिवरखेड़ी से प्रारंभ हुई और देवगांव, रातामाटी तथा खेड़ी सावलीगढ़ होते हुए ग्राम भडूस पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में शामिल लोगों ने नशामुक्ति से जुड़े नारे लगाकर ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित