नयी दिल्ली , जुलाई 08 -- सरकार ने दवा आपूर्ति व्यवस्था को और भी मजबूत तथा सुगम बनाने के लिए नवी मुंबई हवाई अड्डे के रास्ते से भी औषधियों के आयात की अनुमति दे दी है। महाराष्ट्र में मुंबई के पास इस हवाई अड्डे का परिचालन अभी हाल ही शुरू हुआ है।
वहां से भी औषधियों के आयात की सुविधा शुरू होने के बाद अब देश भर में सड़क, रेल, पोत और वायु मार्गों से जुड़े ऐसे कुल प्रवेश स्थलों की संख्या 42 हो गयी है जहां के रास्ते दवाओं का आयात किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित