नयी दिल्ली , जुलाई 112 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को यहां पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलाकात की और दतिया में हुए विरोध- प्रदर्शन पर अपना पक्ष रखा।
गौरतलब है कि भाजपा ने दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए श्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। दतिया श्री मिश्रा के निर्वाचन क्षेत्र रहा है। वह 2023 में हुए विधानसभा क्षेत्र में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भारती से हार गये और पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिससे नाराज उनके समर्थकों ने शनिवार को हिंसक प्रदर्शन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित