रायपुर , अक्टूबर 02 -- छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन, अटल नगर नवा रायपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।
विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने सेंट्रल हॉल में स्थापित महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित