भुवनेश्वर , अप्रैल 13 -- बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी सांसद मानस रंजन मंगराज को राज्यसभा में बीजद संसदीय दल का नेता और सुलता देव को उप-नेता नियुक्त किया है।
श्री सुलता देव को उच्च सदन में पार्टी के उप-नेता के साथ-साथ मुख्य सचेतक भी नियुक्त किया गया है।
श्री पटनायक ने राज्यसभा के सभापति को संबोधित एक पत्र में कहा कि ये नियुक्तियां हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों और सदन से पार्टी के कुछ सदस्यों की अवकाश ग्रहण के बाद की गई हैं।
उन्होंने बताया कि ये बदलाव तब जरूरी हो गए थे, जब पार्टी के पिछले राज्यसभा संसदीय नेता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष को इसकी सूचना दी थी।
इस घोषणा के बाद श्री मंगराज और श्री देव दोनों को भुवनेश्वर स्थित पार्टी मुख्यालय 'शंख भवन' में सम्मानित किया गया।
पार्टी के अनुसार सम्मान समाराेह में बीजद के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित