नयी दिल्ली , जून 03 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर में आग लगने के कारण लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

श्री नवीन ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, " दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुई जान-माल की हानि बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने पवित्र चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति दें। मैं उन सभी लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ जो घायल हुए हैं। ओम शांति!"गौरतलब है कि मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने के कारण बुधवार को 21 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में कई अन्य लोग जख्मी हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित