नयी दिल्ली , नवंबर 29 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अगले साल देश के सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि अगले साल गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।
इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, श्रीमती स्मृति ईरानी, श्री विनोद तावड़े, श्री तरुण चुघ और श्री सुनील बंसल समेत पार्टी के सभी महासचिव शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित