नयी दिल्ली , जुलाई 24 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुजरात में भारी बारिश से हुई तबाही पर शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उनके जीवन के जल्द सामान्य होने की कामना की है।

श्री नवीन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "कल रात, मुझे गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा से राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति तथा प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी मिली।"उन्होंने कहा, " संकट की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों तक जल्द से जल्द हर संभव मदद पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना के साथ प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है। मैं ईश्वर से सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उनके जीवन के जल्द सामान्य होने की प्रार्थना करता हूं।"गौरतलब है कि दक्षिणी गुजरात में मूसलाधार बारिश के कारण वलसाड, नवसारी और सूरत सहित कई अन्य जिलों में भारी तबाही मची है। फसलों और घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिलों में फिर से हालात खराब कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित