भोपाल , जून 26 -- नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आपराधिक न्याय प्रणाली के विभिन्न अंगों के बीच डिजिटल समन्वय को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 28 जून को भोपाल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यशाला रविवार को प्रातः 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में आयोजित होगी। इसका आयोजन इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) के अंतर्गत किया जा रहा है।
कार्यशाला में भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, कारागार एवं फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के बीच डिजिटल समन्वय को मजबूत बनाने की रणनीतियों पर चर्चा होगी।
कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभिन्न जिलों के न्यायाधीश, चिकित्सा अधिकारी, अभियोजन, कारागार तथा फॉरेंसिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित