अलवर , जून 11 -- राजस्थान में अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में श्रीराम कॉलोनी में शादी के महज छह महीने बाद ही एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान गीतांजलि उर्फ अंजली मीणा पत्नी देवेंद्र मीणा के रूप में हुई है। अंजली कुछ दिन पहले ही अपने पीहर अलवर आई हुई थी और रविवार को उसे अपने ससुराल लौटना था, लेकिन इससे पहले ही बुधवार को उसने फांसी लगा ली। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों परिवार खुश थे। अंजली को लेकर किसी ने कभी कोई शिकायत नहीं की। अंजली कुछ दिनों के लिए अलवर अपने पीहर रहने आई थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, उसे रविवार को वापस अपने ससुराल जाना था, लेकिन बुधवार को दिन में अचानक कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को पता चलने पर उसे अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित