पटियाला , अक्टूबर 11 -- आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मामलों के प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को अश्विन नवरात्र के पहले दिन पटियाला स्थित माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, विधायक अजीतपाल सिंह कोहली और मेयर कुंदन गोगिया भी मौजूद रहे।

श्री सिसोदिया ने आप नेताओं और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ हवन-पूजन किया तथा मंदिर में स्थापित नए ध्वज को फहराया। इसके बाद उन्होंने कन्या पूजन किया और नवनिर्मित लंगर हॉल में लंगर वितरित करने की सेवा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी टिप्पणी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित