मुंबई , अक्टूबर 10 -- लोकप्रिय गायिका सेतु सिंह का नया भोजपुरी भक्ति गीत 'चम चम चमकेला माई के लिलरवा' नवरात्रि से पहले आज उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'सेतु सिंह ऑफिशियल म्यूजिक' पर रिलीज हुआ।सेतु सिंह ने इस गीत को अपनी मधुर आवाज दी है। इसके बोल पिंटू गिरी ने लिखे हैं, जबकि संगीत नरेंद्र सागर ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन प्रेम जी ने किया है।

सेतु सिंह ने कहा कि उन्होंने मां के आशीर्वाद से इस गीत को पूरे मन से गाया है। नवरात्रि के अवसर पर यह माता रानी के चरणों में उनकी छोटी-सी भेंट है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गीत भक्तों के दिलों को छुएगा और पूजा पंडालों में भी सुनाई देगा।उन्होंने अपने प्रशंसकों से गीत देखने, अपनी प्रतिक्रिया साझा करने और आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों का प्यार ही उनकी ताकत है।

उन्होंने बताया कि गीत में भक्ति के साथ भोजपुरी माटी की खुशबू और आधुनिक संगीत का संगम देखने को मिलेगा।

गीत 'चम चम चमकेला माई के लिलरवा' सेतु सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित