मैहर , मार्च 19 -- आज से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मैहर रेल्वे स्टेशन पर ऐसी तीस रेल यात्रीगाडियों को भी रोका जायेगा, जिनका यहां स्टॉपेज नहीं है।
पश्चिम रेल्वे के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि मैहर रेल्वे स्टेशन पर 80 यात्री ट्रेनों का स्थाई स्टापेज है।
नवरात्रि मेले के दौरान देश भर से श्रद्धालु मैहर आते हैं, इसे ध्यान मे रखते हुये तीस सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों का अस्थाई स्टापेज आज से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित