भरतपुर , मार्च 26 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में राधा नगर में गुरुवार को 18 वर्षीय नवयुवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर्ष शर्मा घर पर अकेला था, उसकी मां रीना देवी दो दिन पहले अपने छोटे बेटे सचिन के साथ पीहर रुदावल गई हुई थी। गुरुवार को मां द्वारा बार-बार फोन करने पर भी हर्ष ने फोन नहीं उठाया तो वह घबराकर घर पहुंची। घर अंदर से बंद मिला और कोई जवाब नहीं मिलने पर उसन पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा। तब हर्ष रस्सी से लटका मिला।

तीन वर्ष पहले पिता योगेंद्र सिंह के निधन के बाद ग्रेजुएशन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित