नयी दिल्ली , अक्टूबर 03 -- भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रग तस्करी से जुड़े बड़े आरोपी नवप्रीत सिंह को तुर्किये से भारत लाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को स्वयं इस बारे में जानकारी दी। श्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार दिसंबर 2029 तक हर ड्रग तस्करी गिरोह को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, " नवप्रीत सिंह ने नवाब विर्क की फर्जी पहचान के नाम पर तुर्किये की नागरिकता ली थी और अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी जारी रखी थी।"भारतीय एजेंसियों ने उसकी तलाश की और उसकी असली पहचान सामने लायी। इसके बाद उसे तुर्किये से भारत लाया गया। भारत पहुंचने के बाद उसे ड्रग तस्करी और अन्य अपराधों से जुड़े मामलों में जेल भेज दिया गया है। गृह मंत्री ने इस सफलता के लिए सभी एजेंसियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दिसंबर 2029 तक हर ड्रग तस्करी गिरोह को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नवप्रीत सिंह को आज ही भारत लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित