शिवपुरी , अक्टूबर 15 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में नवदुर्गा और दीपावली के अवसर पर मिट्टी के शिल्पकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए निशुल्क स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, शहरी क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों और अन्य पंचायत क्षेत्रों में मिट्टी के शिल्पकारों को अपनी कला से निर्मित वस्तुएं बेचने के लिए निशुल्क जगह दी जाएगी। उनसे इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क या कर नहीं लिया जाएगा। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक मिट्टी शिल्पकला को प्रोत्साहित करना और त्योहारों के दौरान शिल्पकारों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए सुविधा उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित