भरतपुर , जून 18 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल में बुधवार देर रात प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की मौत पर जमकर बबाल मच गया। आक्रोशित परिजनों और अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करके धरना दिया।
पीड़ित परिजनों ने गुरुवार को कहा कि प्रसूता को अस्पताल लाने के बावजूद समय पर भर्ती नहीं किया गया और इलाज में देरी की गई, जिसके कारण गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित