अलवर , अगस्त 09 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माधोगढ़ ने नलदेश्वर महादेव मंदिर पहाड़ी स्थित कुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर वन विभाग से विशेष व्यवस्था करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत प्रशासक सुशीला देवी ने रविवार को बताया कि उन्होंने सरिस्का के उपवन संरक्षक को पत्र भेजकर दुर्घटना संभावित स्थान पर वन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का आग्रह किया है।
पत्र में बताया गया है कि नलदेश्वर महादेव मंदिर के पहाड़ी कुंड में हर वर्ष पानी में डूबने की घटनाएं होती हैं। छह अगस्त को भी कुंड के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सावन और भाद्रपद मास में बड़ी संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दुर्घटना संभावित स्थान पर वन कर्मियों की तैनाती जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित