नलगोंडा, एक मई (वार्ता) तेलंगाना के नलगोंडा जिले के चित्यला मंडल के वेलीमिनेदु गांव के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक फार्मा कंपनी में विस्फोट के बाद लगी आग में कम से कम नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

यह घटना नोश फार्मा कंपनी में हुई, जहां विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई और आसपास के इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित