श्रीगंगानगर , अगस्त 06 -- राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, श्रीगंगानगर के जिला शाखा के 11 वर्ष बाद होने जा रहे चुनाव के लिए अस्थायी मतदाता सूची जारी कर दी गयी है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में सेवारत स्थायी और संविदा नर्सेज की सदस्यता करते हुए अस्थायी मतदाता सूची जारी की गयी है। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोककुमार कलवानिया एवं सहायक चुनाव अधिकारी हेमंत शर्मा ने गुरुवार को बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग के विभिन्न पदों पर सेवारत कार्मिकों की सदस्यता के अनुसार अस्थायी सूची को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में चस्पा किया गया है। शुक्रवार को शाम छह बजे तक आपत्तियां मांगी गयी हैं। इसके बाद आठ अगस्त को स्थायी सदस्यता सूची जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित